लक्सर

नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले भर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है उसी क्रम में बृहस्पतिवार को हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस की गठित पुलिस टीम में शामिल एसएसआई नितिन चौहान, एसआई विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रियाज अली, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और हेड कांस्टेबल शमशेर खां ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 120 नशीले कैप्सूल बरामद हुए आरोपी बोबी कुमार लक्सर के सेठपार गांव का निवासी हैं जिसने पुलिस पूछताछ में बताया वह इन नशीले कैप्सूलों को मेडिकल स्टोर से लेकर क्षेत्र में नशा करने वालो को ऊंचे रेट में बेचता था। वही अब लक्सर पुलिस आरोपी बोबी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button