हरिद्वार

रात के अंधेरे में पेड़ काटने वाले चार शातिर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए पेड़ों की चोरी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये आरोपी रात के अंधेरे में खेतों से कीमती पेड़ों को काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर नगर पंचायत का है, जहां 28 मार्च को अल्लाउद्दीन नामक किसान ने तहरीर देकर बताया था कि उसके खेत से अज्ञात चोरों द्वारा 2 शीशम और 1 नीम का पेड़ काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सक्रिय हुई पुलिस टीम ने देर रात बेगम की पुलिया के पास छापेमारी करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें चार संदिग्ध सवार थे। तलाशी लेने पर ट्रक से पेड़ काटने के औजार बरामद हुए, वहीं आरोपियों के कब्जे से 24,400 रुपये नकद भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम, अखलीम, शाहरुख और मुर्तजा के रूप में हुई है, जो सभी सुल्तानपुर गांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही खेत से पेड़ काटकर चोरी की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button