
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ी पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। शासन के आदेश दिनांक 02 मार्च 2026 के अनुसार निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) और दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) को पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान (लेवल-10) के पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपद/इकाई में नवीन तैनाती पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
1.चंद्र मोहन–टिहरी गढ़वाल
2.श्रीमती भावना कैंथोला–अल्मोड़ा
3.होशियार सिह–पीटीसी नरेन्द्रनगर
4.देवेन्द्र सिह–चम्पावत
5.चंचल शर्मा–उत्तरकाशी
6.श्रीमती अंजना नेगी–नैनीताल
7.उमेश मलिक–पिथौरागढ़
8.संतोष कुमार बगड़वाल–अभिसूचना मुख्यालय
9.वेद प्रकाश–रुद्रप्रयाग
10.संजय कुमार उप्रेती–एसडीआरएफ
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, पुलिस मुख्यालय ने कुछ वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षकों को जनहित एवं रिक्तियों के अनुसार तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है। नए स्थानांतरण में शामिल अधिकारी इस प्रकार हैं:
1.अनुज–जीआरपी हरिद्वार
2.अनुज कुमार–देहरादून
3.श्रीमती रीना राठौर–आईआरबी द्वितीय, देहरादून
4.विमल प्रसाद–चम्पावत
5.नितिन लोहानी–देहरादून
पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इन पदोन्नति एवं स्थानांतरण निर्णयों का उद्देश्य राज्य में पुलिस कार्यों की दक्षता और जनहित की बेहतर सेवा सुनिश्चित करना है।









