देहरादून

नशा कर रहा है परिवारों को खत्म: ललित मिगलानी

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। आज कल जहा हम अपने आपको आधुनिक युग का समझते है और अपने आप कों जागरूक कहलाते है, वही हमारे बिच में प्रतक्ष रूप में रह कर हमारे परिवारों पर सीधा प्रहार कर हमारे परिवार को ख़तम कर रहे शत्रु के सामने अपने आप को बड़ा विवश समझते है। जी हाँ हम एक ऐसे ही शत्रु के बात कर रहे है जो रोज हम पर प्रहार कर रहा है और हमें नुकसान पहुचा रहा है उसकी नजर हम सब पर है उस शत्रु का नाम नशा है जो हमारे समाज को नासूर की तरह रोज खोखला कर रहा है। इससे सम्बंधित कानून की बात करे तो हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया की कानून में नशे के खिलाफ काफी सक्त प्रावधान है जिसमे उसको खरीदना बेचना और रखने पर १० साल से लेकर उम्र केद की सजा तक है। मिगलानी ने कहा की आज कई परिवार इसके कारण बर्वाद हो रहे है। समाज में नशे के कई रूप है पहले जहा इसको चरस, गांजा, अफीम आदि के रूप नाम से जाना जाता था वो वही इस आधुनिक युग में इसको दवाइयों के रूप में भी व्यापार किया जा रह है, जो समाज के लिए और घातक है दवाई वाले अपने जरा से मुनाफे के लिए समाज को इस और धकेल रहे है अगर कोई व्यक्ति या दवाई वाला इस प्रकार की कोई प्रतिबंधित दवाई के रूप में नशे का व्यापार कर रहा है तो उसकी दुकान का लाइसेंस रद्द हो सकता है और उसको २० साल से ले कर उम्र केद तक की सजा हो सकती है। अगर आपकी जानकारी में ऐसा कुछ आता है तो तुरंत पुलिस को संपर्क करे ताकि उसपर सक्त कार्यवाई हो सके अगर आप जान कर अनजान बनते है तो हो सकता है इसका अगला शिकार आप हो, इस लिए सतर्क रहे सावधान रहे।

Related Articles

Back to top button