वृक्षारोपण से जल, जंगल एवं जमीन मे परस्पर सामाजस्य तथा प्रकृति मे सन्तुलन बनाये रखने मे मदद मिलती है: कुलपति प्रो० प्रतिभा मेहता लूथरा
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। विश्व पृथ्वी दिवस
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के दयानंद स्टेडियम प्रांगण विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राध्यापकों ने वृक्षारोपण किया। इससे पूर्व प्रातःकालीन बेला मे माता लालदेई यज्ञशाला मे विभाग के पर्याय मे यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के ब्रहमा डाॅ० दीनदयाल वेदालंकार ने मनुष्य द्वारा धर्म की रक्षा तथा धर्म द्वारा मनुष्य की रक्षा किये जाने पर वैदिक उपदेश दिया। तत्पश्चात विभागीय शिक्षकों ने समाज एवं प्रकृतिक के संरक्षण मे अपने धर्म का पालन करते हुये वृक्षारोपण करते हुये पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० प्रतिभा मेहता लूथरा वृक्षारोपण से जल, जंगल एवं जमीन मे परस्पर सामाजस्य तथा प्रकृति मे सन्तुलन बनाये रखने मे मदद मिलती है। वृक्षारोपण मे डाॅ० शिवकुमार चौहान, डाॅ० कपिल मिश्रा, डाॅ० अनुज कुमार, डाॅ० प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह रतूडी, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप आदि सम्मिलित हुये। सभी ने ग्रीष्म ऋतु मे जल स्तर सामान्य बनाएं रखने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि ओजोन परत विच्छेदन के स्तर मे आ रही तेजी को रोकने की दिशा मे वृक्षारोपण एक मात्र सरल एवं सहज उपाय है। डाॅ० चौहान ने सभी को पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक सन्तुलन के लिए अधिक वृक्षारोपण जैसे सामूहिक अभियान के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव प्रो० सत्यदेव निगमालंकार, निदेशक, आई०क्यू०ए०सी प्रो० पंकज मदान, वित्ताधिकारी प्रो० वी०के सिंह, उपकुलसचिव डाॅ० श्वेतांक आर्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो० एल०पी पुरोहित, मीडिया सैल के अध्यक्ष डाॅ० अजीत तोमर, प्रभारी डाॅ० अजय मलिक ने विभागीय शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार एवं छात्रों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डाॅ० अनिल डंगवाल, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, मनोज कुमार आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।









