संयुक्त टीम की छापेमारी से गौ तस्करों में मचा हड़कंप, घर में चल रहा था कटान का काम
300 किलो गौमांस व कटान के उपकरण बरामद, रानीपुर पुलिस ने दबोचे चार
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस और गौवंश स्क्वाड की सयुक्त टीम ने सूचना एक घर में छापेमारी करते हुए चार गौ तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 300 किलो गौमांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं, साथ ही एक गौ तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी से अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र व रानीपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर गौमांस का कटान कर रहे गौ तस्करों में हड़कंप मच गया।
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आज सुबह सयुक्त टीम ने ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक घर पर छापेमारी करते हुए तीन सो किलो गौमांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि घर में छापेमारी के दौरान गौ तस्कर अकरम, अजीम, आदिल समेत नसरत को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।









