हरिद्वार

गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी हुए सख्त, मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए आदेश

हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में समय बदला, 27 अप्रैल से लागू

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हीटवेव अत्यधिक गर्म मौसम की अवधि है जो आमतौर पर दो या उससे अधिक दिनों तक रहती है। जब तापमान किसी दिए गए क्षेत्र के सामान्य औसत से अधिक हो जाता है तो उसे हीटवेव कहते हैं। ये घटनाएं मौसम में दिन-प्रतिदिन बदलाव का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। वही हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बढ़ते गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालय के समय में परिवर्तन किया है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश देते हुए हरिद्वार जनपद के सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखें एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए। विद्यालयों में समय का बदलावा किया गया है, जिसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे।

Related Articles

Back to top button