हरिद्वार

Video: लक्सर में आम की बंपर पैदावार की उम्मीद, बागवानों के चेहरे खिले

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के आम बागानों से इस बार खुशखबरी सामने आ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष आम की फसल कहीं बेहतर दिखाई दे रही है। पेड़ों पर लदे आमों को देखकर बागवान उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो इस सीजन में अच्छी पैदावार के साथ अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। वहीं लक्सर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैले आम के बाग इस समय हरियाली और फलों से लदे नजर आ रहे हैं।

बागवानों का कहना है कि इस बार आम के पेड़ों पर बौर भी भरपूर आया और फल भी अच्छी संख्या में लग चुका है। पिछले वर्ष जहां मौसम की मार और उत्पादन में कमी से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा था, वहीं इस बार हालात उम्मीद से बेहतर हैं। बाग मालिकों के मुताबिक यदि आने वाले दिनों में तेज आंधी, ओलावृष्टि या बेमौसम बारिश नहीं हुई तो आम की यह फसल बंपर साबित हो सकती है। अच्छी पैदावार से न सिर्फ स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ेगी बल्कि किसानों और बागवानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। फिलहाल पेड़ों पर लटकते छोटे-बड़े आम बागवानों के लिए खुशियों की सौगात बनकर दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button