ऑपरेशन प्रहार की डबल स्ट्राइक, फायरिंग के दो बदमाश व दुष्कर्म के आरोपी दबोचे
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। रुड़की की गंगनहर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंगनहर पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस डबल स्ट्राइक से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी देहात शेखर सुयाल के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो दबोचे। गंगनहर थाना पुलिस ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले सौरभ उर्फ बल्ली और शोएब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सौरभ को पनियाला मुर्गी फार्म तिराहे के पास से .315 बोर के देसी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी शोएब को रेलवे अंडरपास से दबोचा गया आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की थी। वही दूसरी ओर इसी अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भी तेजी दिखाई। भगवानपुर क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी कार्तिक तोमर को नन्हेड़ा अनंतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की।वारदात के बाद वह पीड़िता को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।









