हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। The Wisdom Global School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। विद्यालय की टॉपर छात्रा गुरशरण कौर ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लावण्या भट्ट ने 95% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अबीर वर्मा ने 94.50% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है।









