हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे लोगों को माेटापे की समस्या तो घेर ही रही है, साथ ही डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि फिट बॉडी और अच्छी मसल्स बनाना तो हर किसी का सपना है। इसके लिए लोग जिम भी जाते हैं, साथ ही वर्कआउट और खान-पीन पर भी खास ध्यान देते हैं।
वहीं शहर में चर्चा है कि हरिद्वार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जिम सप्लीमेंट की दुकानें बड़े पैमाने पर संचालित हो रही है। जिसमें कुछ दुकानदारों द्वारा ब्रांडेड सप्लीमेंट रखे हुए है, तो वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि कुछ दुकानदारों द्वारा नियम कानून ताक पर रखकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए जिम सप्लीमेंट बेचे जा रहे है, जिसमें अच्छे दुकानदारों पर भी चर्चाएं तेज हो रही है
शहर में चर्चा हैं कि कुछ दुकानों पर बेचे जा रहे सप्लीमेंट को लेकर संबंधित विभाग द्वारा कब अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अभियान के दौरान जांच में दूध का दूध पानी का पानी साबित होगा।
चर्चा है कि सप्लीमेंट्स की आड़ में युवाओं की सेहत के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ हो रहा है। वहीं कुछ सप्लीमेंट दुकानों समेत ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बिना प्रमाणित प्रोटीन और खतरनाक स्टेरॉयड धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, जो कई न कई सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है, साथ ही सम्बंधित विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।
चर्चा है कि आए दिन सोशल मीडिया पर दूसरे राज्यों में सप्लीमेंट लेने से युवाओं की जान जाने की खबरें सुनने को मिलती है, जिसकी हम ये पुष्टि नहीं करते है, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि हरिद्वार से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल सप्लीमेंट बेचने वाले दुकानदारों पर संबंधित विभाग द्वारा कब शिकंजा कसा जाता है ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।









