हरिद्वार

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमालपुर कलां मंडल की परिचय बैठक संपन्न

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमालपुर कलां मंडल की परिचय बैठक आज बड़े उत्साह एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मास्टर, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला महामंत्री नवजोत वालिया, सूर्यकांत सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान, जिला मंत्री शशांक चौहान, जिला मीडिया प्रभारी चेतन यादव, रजनीश चौधरी, चण्डीकरण एवं रेनू चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं युवा मोर्चा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला एवं पटका पहनाकर शुभकामनाएं देने के साथ किया गया। बैठक में मंडल एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं कार्यशैली की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी में महामंत्री विकास पंवार एवं आदर्श कश्यप, उपाध्यक्ष मोहित कुमारी, मंत्री अमन कश्यप एवं नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष अजय नामदेव तथा मीडिया प्रभारी नितिन सैनी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Related Articles

Back to top button