हरिद्वार

चारधाम व कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में डीएम, सीवरेज कार्य 5 दिन में पूरा करने के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने पुराने आरटीओ चौक और भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्र में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के किनारे पड़े मलबे और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल मलबा हटाने और सभी कार्य 5 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा खुले मैनहॉल न छोड़ने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button