हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार मंगलौर पुलिस ने 3 चोरी की बाइक समेत शातिर वाहन चोर दबोचा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गौतम सहरावत को गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी सहरावत सैनिक विहार कॉलोनी कर्नल इकलेव रोड रुड़की का निवासी है जिसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनमें दो बाइक हरिद्वार नगर और एक बाइक मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई थी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचा। आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई वाजिन्द्र नेगी, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल आमिर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button