हरिद्वार में अपरधियों के हौसले बुलंद
आए दिन फायरिंग, मारपीट, चोरी, जैसी घटनाओं से सभ्य समाज में बना भय का माहौल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड में पिछले काफी समय से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से सभ्य समाज में एक भय का माहौल बनता जा रहा है। वहीं कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ अपराध एवं कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु कड़े प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण नहीं होता दिखाई दे रहा। वहीं जनपद हरिद्वार में कई थाना क्षेत्रों में अपराधियों के हौसले बुलंद होते देखे जा सकते हैं जहां अपराधी किस्म के लोग सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। जिससे हरिद्वार के कई थाने चौकियों में कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा कई जिलों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले भी किए जा रहे हैं। उसके बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का ताजा मामला प्रकाश में आया है जहां जगजीतपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गौ शाला में 30 से 40 लोग घुस गए, स्थानीयों ने बताया कि लाठी डंडों, धारदार हथियार लेकर मार पीट की। वहीं चर्चा है कि 12 लाख रुपए के जेवर ओर दो लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए है, मौके पर पहुंची ने जांच में जुट गई है। कनखल थाने की बात की जाए तो पिछले काफी समय से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। जबकि कनखल थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को बढ़ता देख एक वर्ष के अंतराल में थाना प्रभारी तक बदले गए हैं। लेकिन अपरधियों के हौसले ज्यों के त्यों बने हुए हैं। हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसे पुलिस थाना क्षेत्र की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा जिससे आम जनता की सुरक्षा एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारा जा सकता है।









