हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत जानलेवा हमले के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सहदेवपुर निवासी विकास कुमार पुत्र रमेश चंद ने 18 मई 2026 को कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 14 अप्रैल 2026 को कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिसमें विनय नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थीं। इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 88/26 दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विकास रावत द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट एवं चिकित्सकों के बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 109(1) एवं 117(2) की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई और सीसीटीवी फुटेज का भी गहनता से परीक्षण किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 10 जून 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी राहुल कुमार पुत्र फूलचंद निवासी रविदास मंदिर के पास, ग्राम बहादराबाद, जिला हरिद्वार के घर पर दबिश दी। आरोपी घर पर मौजूद मिला, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत एवं कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button