हरिद्वार

हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर संभली कमान

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपनी टीम का मनोबल बढ़ा रहे ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में लगातार यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक संदीप नेगी अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक संदीप नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा के साथ ही हरिद्वार में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। जिस कारण हरिद्वार मुख्य मार्गो पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ रही है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराये जाने हेतु हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। जिससे हरिद्वार मुख्य मार्गो पर किसी भी तरह से यातायात बाधित नहीं हो वहीं ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक संदीप नेगी ने बताया कि आज आगामी सोमवती अमावस को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। हरिद्वार के शंकराचार्य चौक, चंडी चौक, पंतद्वीप पार्किंग, भीमगोडा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button