लक्सर

लक्सर के बसेड़ी खादर में स्मैक कारोबार की चर्चा, ग्रामीणों ने पुलिस पर उठाए सवाल

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोतवाली लक्सर और बाजार चौकी के बीच स्थित बसेड़ी खादर गांव में कथित तौर पर खुलेआम स्मैक की बिक्री होने की चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में नशे का कारोबार जारी है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्मैक की बिक्री से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पूरा क्षेत्र नशे की दलदल में फंस सकता है। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पूर्व में इसी गांव से एक आरोपी को स्मैक के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि पुलिस की जानकारी के बिना इतना बड़ा नशे का नेटवर्क संचालित होना संभव नहीं है। बरहाल देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारीगण क्या संज्ञान लेते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button