लक्सर

Video: लक्सर में तीसरे अधिवक्ता संगठन का गठन, सेठपाल सिंह बने अध्यक्ष

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील में अधिवक्ताओं ने तीसरे अधिवक्ता संगठन के गठन की घोषणा कर दी है। अब तक तहसील में दो अधिवक्ता संगठन सक्रिय थे, लेकिन अधिवक्ताओं की एक बैठक में सर्वसम्मति से नए अधिवक्ता संघ लक्सर का गठन किया गया।

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सेठपाल सिंह को अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिपाल चौहान को सचिव चुना गया।

नवगठित संगठन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक कार्यों में सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button