लक्सर
जानलेवा फायरिंग का आरोपी घंटों में गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
लिब्बरहेड़ी में युवक पर तमंचे से हमला, एक आरोपी दबोचा गया
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। विकुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि उसके चचेरे भाई मोहित पर देशी तमंचे से फायर किया गया, जिससे वह घायल हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंवरपाल निवासी लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में, एसआई मनोज कठैत वं हेड कांस्टेबल विकास आदि शामिल रहे।









