दिनदहाड़े बाइक चोरी, तलाश में जुटी पुलिस, शिवलोक कॉलोनी की घटना
रवि चौहान हरिद्वार संवाददात
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। जानकारी के अनुसार शिवलोक कॉलोनी फेस-1 शनिवार की सुबह 11:00 बजे की घटना बताई जा रही है जहां एक चोर द्वारा बाइक को निशाना बनाते हुए बाइक चोरी का फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना को लेकर जहां क्षेत्र वासियों में चर्चाएं चल रही है, तो वहीं तलाश में जुट गई है, ओर सरगर्मी से चोर की तलाश कर रही है। वही बाइक स्वामी के होश जब उड़ गए जब मौके पर बाइक नहीं मिली। पीड़ित अनुज निवासी ग्राम एकड़ ने बताया कि मैं मजदूरी के काम करते हूं, शनिवार को शिवलोक कॉलोनी फेस 1 एलआईजी के एक मकान में काम कर रहा था, ओर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर तहरीर आई है। उन्होंने बताया कि शिवलोक कॉलोनी स्थित एक मकान के बाहर खड़ी यूके-08-5691 स्प्लेंडर प्लस को चोर ने चोरी कर लिया है। वहीं पुलिस चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त होगा।









