पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने वाले पति को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसे इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच स्वयं प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। एफएसएल रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन पाए जाने के बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अफजाल निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद की भूमिका स्पष्ट हुई। लगातार फरार चल रहे आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।









