आगामी 28 व 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व पर 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। आस्था की नगरी कनखल स्थित श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में योग मिशन के अनुभवी योगाचार्य द्वारा आगामी 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) अवसर पर 22 जुलाई को निशुल्क सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रभु रामलाल महाराज, योगेश्वर मुलख राज महाराज, सद्गुरु देवी दयाल जी महाराज जी की अपार अनुकंपा व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु गुरु पूर्णिमा पर्व पर देश के कोने-कोने से भक्त लोग बड़ी संख्या में हरिद्वार आगमन करेंगे।
श्री योगाभ्यास मिशन की प्रमुख योगाचार्या डॉ दमयंती शर्मा तथा ट्रस्टीगण ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 व 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सद्गुरु का आशीर्वाद लेने हेतु भारी संख्या में भक्तगण आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इस अवसर पर आश्रम में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें में भाग लेने वाले सभी वर्ग के साधकों को प्रमुख योग आचार्यों द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री योग अभ्यास आश्रम कनखल में आयोजित योग शिविर में योगेश्वर महाप्रभु रामलाल महाराज जी द्वारा मानव जीवन उत्थान हेतु बनाए गए जीवन तत्व आसनों तथा विभिन्न योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके निरंतर अभ्यास से मानव अपने जीवन को किस प्रकार से स्वस्थ और सुंदर बना सकता है, योग की संपूर्ण व विस्तृत जानकारी अनुभवी योगाचार्यों द्वारा शिविर के माध्यम से दी जा रही है। आज के भौतिक युग में मानव जीवन में आने वाली बीमारियां जैसे माइग्रेन, बीपी, शुगर, कैंसर,सिरदर्द, हड्डी रोग, पेट व नेत्र विकार संबंधी बीमारियों पर योग द्वारा अंकुश लगाया जा सकता है। योग क्रियाओ व प्राणायाम तथा ध्यान योग द्वारा मनुष्य मानसिक रोगो का उपचार कर अपने तन के साथ-साथ अपने मन को भी शांत कर अपने को परमात्मा से जोड़कर शअपना जीवन आत्मसाघ कर सकता है।
श्री योग अभ्यास आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु वंदना, प्रभू प्रार्थना, पाद पूजा व महाप्रभु जी की आरती, रामायण पाठ, हवन, योगाउपदेश तथा भजन कीर्तन के उपरांत गुरु प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जायेगा। योगाभ्यास मिशन के समस्त ट्रस्टीगणो ने जनमानस व भक्तों से अपील की है कि इस पावन अवसर पर सभी योग साधक, प्रभू भक्त, योग प्रेमी तथा आम जनमानस अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाप्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा योग शिविर का लाभ उठाएं।









