हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस कांवड़ मेले में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ ही शिव भक्तों की सेवा कर दे रही मानवता का परिचय

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं काशीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया जलपान वितरण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल बनाने हेतु उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े प्रयास किए गए हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस शिव भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवाओं के साथ ही कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की सुश्री ओशिन जोशी, सुश्री तनुजा बिष्ट एवं कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस टीम द्वारा गणेशपुल (टैंक चौक) कांवड़ पटरी मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। जिसमें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर ने सभी शिव भक्तों को मंगलमय कांवड़ यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपील की गई कि सभी कांवड़िये अपने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षिक यात्रा करें।

Related Articles

Back to top button