हरिद्वार

मेले में स्मार्ट सेफ्टी टैग बना मददगार, 23 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद/जावेद अंसारी) हरिद्वार। पिरान कलियर शरीफ के मेले में हरिद्वार पुलिस और नेक्सोरा टेक्नोलॉजी की Smart Safety Tag टीम की पहल रंग लाई। भीड़ के बीच परिजनों से बिछड़े 23 बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता और अभिभावकों से मिलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिह के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में बच्चों के बिछड़ने की संभावना को देखते हुए QR Code आधारित Smart Safety Tag व्यवस्था लागू की गई। टैग के QR कोड को स्कैन कर बच्चे की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने में पुलिस व टीम को मदद मिली, जिससे बिछड़े बच्चों को जल्द और सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका। इस सफल पहल की परिजनों और आमजन ने सराहना करते हुए हरिद्वार पुलिस व स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम का आभार जताया। जनसेवा के प्रति सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने Smart Safety Tag टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस के अनुसार, भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों, कुंभ, तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों और अन्य बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में यह तकनीक बच्चों की सुरक्षा और खोया पाया व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button