हरिद्वार

मंगलौर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलौर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के परिजनों पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी सायन निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई नितिन बिष्ट, कांस्टेबल मनदीप नेगी और पीआरडी जितेंद्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button