हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 उपनिरीक्षकों के तबादले
एसएसपी के आदेश पर कई कोतवालियों में बदले गए वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें कई वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को अलग-अलग कोतवालियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण के तहत उपनिरीक्षक जी.डी भट्ट कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवानपुर, नन्द किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नगर कोतवाली तथा लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रानीपुर बनाया गया है। इसी क्रम में रमेश सैनी को भगवानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक झबरेड़ा, सतेन्द्र भण्डारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की, राजेश बिष्ट को कलियर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्सर तथा नितिन चौहान को लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कलियर भेजा गया है।वहीं मनोज गैरोला को बहादराबाद से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कनखल और अशोक सिरसवाल को कोतवाली रुड़की से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









