देहरादून

बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। बीती मंगलवार को बडोवाला क्षेत्र में अपनी बहन के साथ घर जा रहे एक निजी बैंक कर्मी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारण फायरिंग मामले में प्रेमनगर पुलिस व दोनो बदमाशो के बीच चाय बगान में कल देर रात मुठभेड़ हो गयी। जिसमे अभियुक्तो की पुलिस पर की गई फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी,वहीँ दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि घायल युवक के शादी करने से मना करने से नाराज़ होकर युवक की पूर्व प्रेमिका द्वारा युवक को जान से मारने को 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी। आज वह सुपारी की बची हुई रकम लेने दून आया था।

बीती मंगलवार को साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर शिकायत दी थी कि वह अपने फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून पर करीब 7:40 बजे वी मार्ट मंडी चौक से जब अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान जियो पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर उनके पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमे वादिनी के भाई सत्यम के पेट को छूती हुई गोली निकल गयी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन मु0अ0सं0- 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस द्वारा गोलीबारी की घटना सुनते ही अभियुक्तो की तलाश की गई किन्तु उनका कहीँ कोई पता नही चल पाया था। अभियुक्तो की धरपकड़ को कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा पटेलनगर अंतर्गत अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान आज कल शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की बडोवाला क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त आज संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भागते हुए गोरखपुर चौक से प्रेमनगर जाने वाली रोड की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो का पीछा करने पर उक्त अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान(25) पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद की है।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया था, पुलिस द्वारा घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तथा उसके फरार साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात रानीपुर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति मोहित से हुई थी तथा मोहित को जानकारी थी कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। मोहित ने उसकी पहचान अपनी एक दोस्त मालिया रहमान से कराई, जो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। मालिया द्वारा उसे बताया कि वर्ष 2020 में उज्जीवन बैंक हरिद्वार में काम के दौरान उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसे शादी का झांसा देता रहा तथा बाद में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली।

मोहित तथा मालिया ने उसे सत्यम को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में उसे मोटी धनराशि देने का ऑफर दिया गया तथा सत्यम को मारने के एवज में उसे 5 लाख देने की बात कही। घटना से पूर्व मालिया द्वारा एडवांस के तौर पर उसे, 1 लाख 20 हज़ार रुपए दिए गए थे तथा बाकी की रकम सत्यम को रास्ते से हटाने के बाद देने की बात कही गई थी। मालिया द्वारा ही उसे सत्यम की फोटो देते हुए देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया गया था।

घटना के दिन वह अपने साथी अंकुर के साथ घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया तथा शाम के समय उज्जीवन बैंक के बाहर खड़े होकर सत्यम के आने का इंतजार करने लगा। सांय करीब 7 बजकर 45 बजे सत्यम के बैंक से निकलने पर अभियुक्त द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया गया तथा शिमला बायपास रोड पर बड़ोवाला में एक सुनसान स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल को उसकी स्कूटी का आगे लगाते हुए सत्यम को मारने के लिए फायर कर दिया, इस दौरान गोली लगने से सत्यम घायल हो गया तथा पास ही झाड़ियां की तरफ भाग गया। गोली की आवाज सुनकर वहाँ काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर दोनों अभियुक्त पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।

अभियुक्तो ने बताया कि घटना के बाद दोनो पुलिस से बचने के लिए पहले दिल्ली तथा उसके बाद हरियाणा भाग गए। मोहित के कहने पर बची हुई रकम लेने वापस देहरादून आए थे, पर पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

Related Articles

Back to top button