लक्सर

लक्सर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 15.82 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 15.82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुशरत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, लक्सर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई।कार्रवाई करने वाली टीम में, एसआई राजीव उनियाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल अरविंद रावत और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button