हरिद्वार

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर गंगोत्री विहार कालोनी वासियों ने सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर किया जाएगा धरना प्रदर्शन: विदित शर्मा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गयी है। थोड़ी सी बरसात में ही पूरी कालोनी में जलभराव हो जाता है। कालोनी की सड़कों पर भी अतिक्रमण किए जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के अंदर नाले एवं रोड से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुचारू नहीं की गई और अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई तो 18 सितम्बर को नगर निगम एवं एचआरडीए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में किसान मोर्चा के मंडल मंत्री विकास गुप्ता, गोकुल डबराल, शिवरतन रावत, दिनेश गौड़, लालजी, राकेश त्यागी, सन्नी कपूर, मनीष कौशल, सुबोध जख़मोला, विक्रम सिंह, वीरेंद्र कपूर, विमल डबराल, रामकेवल गुप्ता, सीताराम, कल्पना, जगमोहन नेगी, विमल, वंदना शर्मा, बंटी, मुकेश राणा, सोनम, लक्ष्मी, किरण, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button