हरिद्वार

566 नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐथल गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल स्टोर के बाहर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 566 प्रतिबंध नशीले कैप्सूल-गोलियां बरामद हुईं। आरोपी तौफीक ऐथल गांव का ही निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में एसआई महेन्द्र पुंडीर,एएसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह व मनोज कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button