पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 चोरी की बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 9 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें चार बाइकों के संबंध में पथरी और कनखल थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को शाहपुर ठेके के पास से स्प्लेंडर बाइक चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर 20 सितंबर को रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से रोबिन और आदित्य चौहान निवासी हर्शीवाला, लक्सर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास एक खंडहर से आठ और चोरी की बाइकें बरामद की गईं। पुलिस अन्य बाइकों के संबंध में भी संबंधित थानों से सत्यापन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।









