हरिद्वार

भगतनपुर आबिदपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले डॉ. गोविंदा कुमार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर में लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा कर रही सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर डॉ. गोविंदा कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने गांव की सड़क संबंधी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। डॉ. गोविंदा कुमार ने कहा कि गांव की कई सड़कें अभी तक निर्माण से वंचित हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत हैं और इनके निर्माण से आमजन, विद्यार्थियों, किसानों तथा अन्य ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि हमने ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर की सड़क संबंधी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने हमारी समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द ही सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। डॉ. गोविंदा कुमार ने जनहित के इस मुद्दे पर अपना बहुमूल्य समय देकर साथ देने वाले सभी सम्मानित साथियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के लिए सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव का विकास हमारी प्राथमिकता है और बेहतर सड़क सुविधा ग्रामीणों का अधिकार है। क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जनहित की मांग को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं सम्मानित साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button