हरिद्वार

पाॅश एक्ट के अंतर्गत हरिद्वार कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतकर्ता महिलाओं के मामलों की जिले के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई संपन्न

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। पाॅश एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया के कार्यालय में सम्पन्न हुई। वहीं समिति की अध्यक्षा डॉ० मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण के हितों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जी के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ जिला स्तरीय स्थानीय परिवार समिति काम को अंजाम दे रही है आज की बैठक में जिला स्तरीय परिवाद समिति के अध्यक्षा डॉ० शिवपुरी, समिति की सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा व वरिष्ठ महिला एडवोकेट रश्मि उपाध्याय द्वारा मामलों की सुनवाई की गई। बैठक में कुछ आवश्यक सुनवाई (उपस्थिति की विषमता) को वीडियो कांफ्रेसिंग कर सुना गया। समिति के नियमानुसार सभी शिकायतकर्ताओं की पहचान को भी पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। वहीं कुछ गंभीर मामलों के विषय में हरिद्वार एस पी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव से मुलाकात कर घटनाओं पर चर्चा की गई। जिस पर एस पी क्राइम ट्रैफिक निशा यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। वहीं महिलाओं को उनके कार्य स्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से बने पाॅश एक्ट के प्रति कामकाजी महिलाओं में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। वहीं समिति की अध्यक्षा डॉ० मनु शिवपुरी ने बताया कि किसी भी तरह से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहती है। वह हर संभव पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ मदद करने हेतु कड़े प्रयास करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button