रुड़की

सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) भगवानपुर। शनिवार को बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से नागरिकों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह महसूस करना चाहिए कि देश अपना है और इसे स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
निबंध प्रतियोगिता में अल्फिया (कक्षा 11) ने प्रथम, शबाना (कक्षा 12) ने द्वितीय तथा सोफिया (कक्षा 9) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में इल्मा रानी (कक्षा 12) प्रथम, सना (कक्षा 10) द्वितीय तथा नूरी खातून (कक्षा 10) तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कल्पना सैनी, डॉ. विजय त्यागी एवं नेत्रपाल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रजत बहुखंडी ने किया। इस अवसर पर संजय पाल, अनुदीप, रितु वर्मा, अर्चना पाल, निधि, तनु, कु. सारीन तथा सैयद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button