रुड़की

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि पर लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर, दी गई श्रद्धांजलि

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी दिवंगत राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर ईदगाह चौक स्थित होटल में लगाया गया। जिसमें नेत्र जांच कर चश्मों का वितरण व अन्य बीमारियों की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई तथा निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गई। हंस फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच कर चश्मे व दवाइयां भी वितरित की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता तथा वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने बताया कि पिछले अनेक वर्षों से लगातार हम जन सेवा के कार्य में लगे हुए हैं तथा पिताजी की स्मृति में प्रतिवर्ष एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है, जिसमें जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाती है।इस चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध डॉक्टर आशीष सिसोदिया, डॉक्टर अर्पित सैनी आदि द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत राम बिहारी गुप्ता को श्रद्धांजलि कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान में लोगों ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, विकास त्यागी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, कांग्रेस नेता उदयवीर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री, हेमेंद्र चौधरी, कलीम खान, मनोज जयंत, नासिर प्रवेज, नरेश प्रिंस, सुभाष सरीन, राहुल सैनी, मेलाराम प्रजापति, वीरेंद्र ठाकुर, जाकिर हुसैन, दीपक वर्मा, साजिन सिद्धीकी, दीपक चंचल, आशा चंद्रा, पारुल गोयल, रचना यादव, पिंकी सैनी, डेजी शाही, अनिता सैनी, कविता कश्यप, नवीन गुलाटी, बिट्टू शर्मा, तनुज राठी, पंकज सोनकर, शकील अहमद, नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button