टिकट की दौड़ से ऊपर पार्टी की जीत का परचम लहराना, कहा कांग्रेस के लिए तन मन से समर्पित राजबीर चौहान
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजबीर चौहान लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वह सलेमपुर निवासी चौधरी गुलशन वर बुला के आवास पर पहुंचे है, जहां उन्होंने उपस्थित गणों से मुलाकात कर चुनावी गतिविधियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की है। इस दौरान राजबीर चौहान ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट देने का निर्णय लेंगे, वह उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे और तन-मन से सहयोग भी करेंगे। राजबीर चौहान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना और पार्टी का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि वह इसी मनसा से लगातार जनता के बीच रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों व विचारों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य लगें हैं। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए।









