हरिद्वार

पूर्व डीएफओ किशन चंद के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

कहा बृज रानी को विधानसभा चुनाव में हमारा पुर्ण समर्थन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में पूर्व डीएफओ किशन चंद युवा शक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी गुलशन वर बुला से मुलाकात करने सलेमपुर स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे है। इस दौरान दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र के कई जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे। जिनके साथ क्षेत्र की राजनीति, जनसमस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। डीएफओ किशन चंद ने उपस्थित गणों के समक्ष अपनी धर्मपत्नी बृजरानी द्वारा ज्वालापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की। और कहां की उनका जीवन सदैव जन सेवा का रहा है। और जनता ने अगर मौका दिया तो वह ज्वालापुर विधानसभा में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौधरी गुलशन वर बुला ने कहा कि पूर्व डीएफओ किशन चंद एक मिलनसार, सरल स्वभाव और अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी खास पहचान है और सभी जाति-धर्म के लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता भी है। भारतीय मजदूर परिषद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी कहा कि पूर्व डीएफओ किशन चंद हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कैसी भी परिस्थितियां रही हो उनका व्यवहार, समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पित रहा है। और जिनकी ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान हैं। उनका व्यावहारिक चरित्र उनकी जनहित में कार्य करने की क्षमता सर्व समाज के दिलों में बसी है। वहीं उपस्थित गणों ने कहा कि यदि पूर्व डीएफओ किशन चंद की धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी आगामी विधानसभा चुनाव में ज्वालापुर विधानसभा से चुनाव लड़ती हैं तो उनका उन्हें पूर्ण समर्थन होगा। उन्होंने कहा कि बृज रानी भी अच्छे व्यक्तित्व की धनी महिला हैं और क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जनता को मिल सकता है। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की संभावनाओं, क्षेत्रीय समीकरणों, जनहित के मुद्दों और जनता की अपेक्षाओं को लेकर भी काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ है।इस मुलाकात को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर दादूपुर गोविंदपुर के पूर्व उपप्रधान मनवर अली, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य जाहिद हसन, एडवोकेट तौफीक मलिक, मुंतज़िर ठेकेदार, मसव्वर अली, पूर्व प्रधान इकबाल अली, अरशल अली, रोशन अली और मीनू राव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button