पिरान कलियर

कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनने के बाद साबिर पाक पहुंचे राव शेर मोहम्मद, चादर-पोशी कर मांगी अमन-खुशहाली की दुआ

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कलियर पहुंचे पूर्व हज कमेटी चेयरमैन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद बुधवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक पहुंचे। उन्होंने पूरी अकीदत के साथ दरगाह में चादर-पोशी और गुलपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कलियर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता और संगठन के प्रति बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक काम किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन की रीढ़ बताया।

दरगाह साबिर पाक पहुंचने पर साहिबजादा शाह यावर मियां ने राव शेर मोहम्मद की चादर-पोशी कराई और उनके लिए विशेष दुआ की। इस दौरान राव शेर मोहम्मद ने दरगाह में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

राव शेर मोहम्मद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा पेपर लीक की घटनाओं से परेशान है और उसका भविष्य लगातार सवालों के घेरे में आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने के दावे करती है, लेकिन बार-बार सामने आने वाली पेपर लीक की घटनाओं ने इन दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज मजबूती से उठा रही है और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर मीरहसन प्रधान जौरासी, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरु, राव वसीम, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button