हरिद्वार

मनु की आवाज फाउंडेशन द्वारा की गई चारा की व्यवस्था

ऋषभ चौहान हरिद्वार जिला संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ऋषभ चौहान) हरिद्वार‌। सामाजिक संगठन मनु की आवाज फाउंडेशन द्वारा सदस्यों के सहयोग से बुधवार को सड़क पर घायल पशुओं, गौ माता एवं उनके वंशों के लिए चारा की व्यवस्था की गई, तथा गौशाला में आ रही समस्याओं को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा निदान कराया गया। वहीं जानकारी के अनुसार मनु की आवाज फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अनिकेत गिरी द्वारा संचालित घायल पशु शाला में भूसा एवं चारा प्रदान किया जाता है, साथ ही सभी सदस्य समाज कल्याण और सहायता के लिए सदैव मिलकर कार्य करते रहते हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दोनों संगठन एक दूसरे से मिलकर कार्य करते हैं जिसके परिणाम भी आमजन मानस को देखने को मिल रहे हैं। वहीं जानकारी देते हुए बादल अरोड़ा ने बताया कि घायल पशुओं की सहायता के लिए हम सदैव तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर रितेश रेहान ने कहा कि गौ माता एवं गौवंशो की सेवा करने से एक विशेष शांति की अनुभूति होती है। वहीं विशाल भट्ट ने कहा कि मनु की आवाज फाउंडेशन और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन मिलकर कार्य करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की अनिकेत गिरी द्वारा डॉक्टर मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं अनीता गोयल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा की संगठन के द्वारा लगातार जगह-जगह होर्डिंग लगाकर जागो ग्राहक, जागो ग्राहक का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button