हरिद्वार

डीपीएसजी देहरादून की छात्रा समर फातिमा की शानदार सफलता, चेयरमैन प्रतिनिधि ने दी शुभकामनाएं

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। सुल्तानपुर निवासी इंजीनियर मोहम्मद अफ़ज़ाल अभियंता की बेटी समर फातिमा ने इस वर्ष हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है। समर फातिमा डीपीएस जी, देहरादून की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर नगर पंचायत प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन ने समर फातिमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समर की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। समर फातिमा ने हाल ही में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली और एशियन स्कूल, देहरादून में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में भी भाग लिया है। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। समर फातिमा का कहना है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। हमें शिक्षा हासिल कर हर क्षेत्र में ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बताया जाता है कि समर के पिता मोहम्मद अफ़ज़ाल वर्तमान में बिजली विभाग, डाकपत्थर पावर हाउस, जल विद्युत निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समर फातिमा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Related Articles

Back to top button