हरिद्वार

पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और रजिस्ट्रेशन कर्मचारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। चारधाम यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रत्येक जिले के जिला अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को साफ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के रजिस्ट्रेशन केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त है। यात्रियों के लिए पानी, बैठने, शौचालय, पंखे, कूलर, सीसीटीवी आदि सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी यात्री को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में गैस सिलेंडर, लकड़ियों, कोयले की कमी नहीं आने दी जायेगी। उचित दाम में खाद्य पदार्थ मिलेंगे। सभी दुकानदार यात्रीयों के साथ कुशल व्यवहार रखें। यात्रियों के आने से ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शिविर में यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। यात्री अपना आईडी साथ ला रहे हैं और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button