हरिद्वार

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को दी ग्रामीणों ने जन्मदिन की बधाई

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कई गांव के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेद मंदिर आश्रम में जाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी यतीश्वरानंद बिना किसी पद के भी निरंतर समाज में घूम घूम कर जनता के रूके कार्य करवा रहे है उसे देखते हुवे हरिद्वार जिले से गांव हो या शहर हर निराश व्यक्ति वेद मंदिर आकर स्वामी यतीश्वरानंद से मिलकर उसे अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान की किरण दिखाई देती है। जनता की सेवा करना उनके दुख दर्द में खड़े होने का स्वभाव पहले वाला ही है। जिसमें कोई बदलाव नहीं आया यह बहुत ही सराहनीय बात है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोनवीर पाल, नितिन शर्मा, चौधरी सत कुमार, अरुण रेड्डी, चदकिरण सिंह, चीनू चौधरी, रेणु चौधरी, ब्रजमोहन पाल, मनोज चौहान, योगेश प्रजापति, सचिन चौहान, प्रणव यादव, शुभम सैनी, शाहपुर से प्रधान दीपक सैनी, अजीतपुर से प्रधान प्रखर कश्यप सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मां गंगे से स्वामी यतीश्वरानंद के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Back to top button