हरिद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी जनता बदलाव के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश सचिव अमन अंसारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सोपी गई है। उसका निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के प्रयास तेजी के साथ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। मध्यम वर्ग, गरीब, मजदूर वर्ग कांग्रेस पार्टी से उम्मीद लगाए हुए हैं। स्वागत करने और बधाई देने वालों में मेहरबान अली, संजय सैनी, तेलुराम प्रधान, मनोज धनगर, मनोज सैनी, आशीष भारद्वाज, दिव्यांश अग्रवाल, वरुण बालियान, गालिब, आजम अंसारी, अजमत अली, मुकर्रम अली, नजाकत अली, जितेंद्र चौधरी, जाकिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button