हरिद्वार

तस्लीम कुरैशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। शहर की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय, कुशल व्यक्तित्व के धनी, बेहतरीन शायर एवं प्रभावशाली वक्ता तस्लीम कुरैशी को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।

तस्लीम कुरैशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी मेहनत, पार्टी के प्रति निष्ठा और समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली उनकी आवाज के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अपने प्रभावशाली वक्तव्य, शानदार शायरी और बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले तस्लीम कुरैशी लंबे समय से कांग्रेस संगठन व छात्र राजनीति से भी जुड़े हुए हैं।

उनके मनोनयन पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें दिल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों का कहना है कि तस्लीम कुरैशी जैसे जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी।

समर्थकों ने विश्वास जताया कि तस्लीम कुरैशी पद की गरिमा को बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज की आवाज को भी प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने को हरिद्वार के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

तस्लीम कुरैशी के मनोनयन की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button