हरिद्वार

सिलेंडर की मारामारी, रोजगार के लिए खतरा, फास्ट फूड की ठेलिया हुई बंद: चर्चा

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। जहां इस समय युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर कई चर्चाएं सुनने को मिल रही है, तो वहीं उत्तराखंड जिले के हरिद्वार में भी गैस सिलेंडर को लेकर एक खतरा मंडराया हुआ है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जहां गैस सिलेंडर न मिलना कई न कई लोगों के लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। जी हां फास्ट फूड की ठेली लगाने वाले ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो परिवार का पालन पोषण कैसे होगा, ये कई न कई बड़ा सवाल उत्पन्न होता है।

एक ठेली लगाने वाले ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि ज्वालापुर स्थित फास्ट फूड की ठेली लगाता था, कुछ दिन तक तो गैस सिलेंडर मिलता रहा। उसके बाद गैस सिलेंडर की कमी होने लगी। उन्होंने बताया कि ब्लैक में 2000 रूपये के ऊपर सिलेंडर मिल रहा है, जिसके चलते फास्ट फूड का काम बंद करना पड़ा है।

चर्चा है कि जब पुलिस प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, ओर अब तक कई बार गैस सिलेंडर की चोरी के खुलासे भी हुए है, उसके बाबजूद गैस सिलेंडर लोगों के पास ब्लैक में बेचने के लिए कैसे पहुंच रहा है। जो कई न कई प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button