हरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवभूमि शाखा हरिद्वार का भव्य योग शिविर, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि शाखा हरिद्वार द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया शिविर में योग गुरु रतनेश गौतम व एकता म्लान ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम ओर योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग जीवन को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में जागृति वुमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसाइटी तथा महिला पतंजलि हरिद्वार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। योग शिक्षकों ने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के माध्यम से रोगों की रोकथाम, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमला जोशी सदस्य, राज्य महिला आयोग, किरण अग्रवाल, प्रवेश गुप्ता, डॉ. राजेश्वरी बहुगुणा, सुनीता धीमान, सुधा तिवारी, शिवानी गौड़, मधु उपाध्याय, डॉ. करुणा शर्मा, अर्चना जैन, काजल वर्मा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button