पिरान कलियर

अवैध स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद

जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर श्री द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रविवार को पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र से अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष) निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन नशे की लत और व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्रित करता था और बाद में उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पिरान कलियर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button