हरिद्वार

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में डी जे संचालक सरेआम उड़ा कानून की धज्जियां: चर्चा

देर रात तक तेज साउंड में डीजे चलाए जा रहे, पुलिस को सूचना देने के बाद नहीं होती कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में जहां कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़े प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं कई जगह सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस का मजाक बनाया जा रहा है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में विवाह पार्टी समारोह में डीजे संचालक सरेआम नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक डीजे बजाने से बाज नहीं आ रहे। वहीं कई जगह शराब के नशे में धुत डीजे बजाने के कारण बड़े विवाद भी खड़े हो जाते हैं लेकिन क्षेत्र पुलिस द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता, कई बार पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे डीजे संचालक सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बिना किसी डर से देर रात तक तेज साउंड में डीजे संचालन कर रहे हैं। वहीं चर्चा यह है कि क्या डीजे संचालक कानून से बड़े हो गए हैं जो सरेआम नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक डीजे बजाने से बाज नहीं आ रहे। वहीं हरिद्वार पुलिस को ऐसे डीजे संचालकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button