हरिद्वार

गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को महेवह खुर्द उर्फ नागल निवासी आंसू ने अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद पुलिस ने 28 अप्रैल को पनियाला पड़ली रोड के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी तौसीफ पुत्र अखलाक निवासी सौम्या मस्जिद के पास, सिविल लाइंस रुड़की की निशानदेही पर चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गईं। इनमें एक बाइक गंगनहर क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी के संबंध में रुड़की कोतवाली में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button